फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काॅलेज से घर लौट रही छात्रा लापता, अपहरण का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी लोढ़ी स्थित एक डिग्री काॅलेज में पढ़ने गई थी। उसका भाई उसे छोड़ने गया था। दोपहर पौने चार बजे फोन पर बातचीत में लड़की ने बताया कि उसने घर आने के लिए टेंपो पकड़ लिया है। हालांकि वो घर नहीं आई। बाद में पता चला कि बिहार के भभुआ बभनी निवासी साकिर हुसैन ने उसका अपहरण कर लिया है। युवक अक्सर गांव में आता था। परिजनों को धमकी भी दी जा रही है। मामले में कोतवाली पुलिस ने भभुआ बभनी निवासी साकिर हुसैन पर अपहरण और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें