फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 12वीं की छात्रा ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विढमगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा में रविवार की रात 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर बडेर पर दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

धुमा गांव निवासी बिंदु कुमार की पुत्री चांदनी (17) शाम करीब सात बजे कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद काफी देर तक बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे बुलाने पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर भी देर तक आवाज कोई उत्तर नहीं मिला। शोर सुनकर पड़ोसी भी वहां पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो कमरे में बडेर के सहारे दुप्पटे से बने फंदे पर चांदनी का शव लटक रहा था। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। एसओ ने बताया कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें