सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर ग्राम पंचायत के बंधवा टोले के पास सोन नदी में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे नहाने गई रिंकी (9) पुत्री गंगाराम की पानी में डूबने से मौत हो गई। वह नहाने के दौरान डूबने लगी तो उसने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग उसके पास तक पहुंचते वह डूब चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को बांध से बाहर निकलवाया और फिर उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।