फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में युवती ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के फरीपान गांव में मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में सोनी (16) पुत्री स्व. भगवान दास ने धर के अंदर बड़ेर से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर फांसी लगा दिया। उसने आत्महत्या क्यों किया इसका पता नहीं चल सका। परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दिये बगैर शव का दाह संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के फरीपान गांव निवासी सोनी पुत्री स्व. भगवान दास का शव घर के अंदर बड़ेर से झुलता मिला। मृतका की मां राजकुमारी देवी ने बताया कि दोपहर में करीब दो बजे वह खाना खा कर मनरेगा मे काम करने चली गयी। इसी बीच पता नही क्या हुआ कि युवती अपने दुपट्टे के सहारे घर के अंदर बड़ेर से झुलती मिली। जब लड़की का भाई घर में अंदर गया तो देखा कि बहन सोनी का शव बड़ेर से लटक रहा था। वह बहन के शव को देखते ही शोर मचाना शुरू किया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गये। गांव के लोगों तथा परिजनों ने शव को उतारा और पुलिस को बगैर सूचना दिये ही शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें