फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: करंट की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। थाना क्षेत्रांतर्गत सिरसोती गांव में शनिवार की सुबह घरेलू कार्य करते वक्त करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिरसोती निवासी दुर्गावती (18) पुत्री कुंजल प्रसाद विश्वकर्मा शनिवार को घर में सफाई कर रही थी। घर के कोने में स्टैंड वाला पंखा रखा था, जो चल रहा था। सफाई करते समय दुर्गावती ने पंखे को छू दिया। पंखा में करंट आने से वह उसकी चपेट में आकर झुलस गई। युवती की चीख पुकार सुनकर पहुंचे घरवाले उसे रिहंद चिकित्सालय ले गए, जहां डाॅक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि कमरे में पोछा लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें