फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौआ नदी में डूबने से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में लौआ नदी के घाट पर नहाते समय एक बालिका की डूबने से मौत हो गई। रविवार को घटना उस समय हुई जब लौआ नदी के घाट पर जिउतिया पर्व पर सभी महिलाएं नहाने गई हुई थीं। घटना से पर्व की खुशी मातम में बदल गई।
विज्ञापन

लौआ नदी पर जिउतिया व्रत कर रही महिलाएं स्नान करने गई थीं। ऋतु सोनी (10) पुत्री भोला सोनी निवासी वार्ड नंबर दो दुद्धी नदी के घाट पर अपनी मां के साथ गई हुई थी। लौआ नदी में पुल के निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी से गड्ढा खोदकर मिट्टी निकाली गई थी। उसी गड्ढे में स्नान के दौरान डूबने से बालिका की मौत हो गई। शोर मचाने पर बीड़र गांव के दो युवकों ने नदी से बालिका को निकालकर सीएचसी दुद्धी लाए जहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें