फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: घोरावल ने फिर दिखाया दम, अनपरा में वोट सबसे कम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। निकाय चुनाव के लिए मतदान करने में घोरावल ने फिर बाजी मारी है। जिले की इस सबसे छोटी निकाय में बंपर वोटिंग के साथ अन्य सभी निकायों को न सिर्फ पीछे छोड़ दिया है, बल्कि पिछली बार का भी रिकार्ड तोड़ा है। यहां कुल 79.26 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस मामले में नवसृजित अनपरा नगर पंचायत फिसड्डी साबित हुआ है। मतदाताओं के लिहाज से जिले की सबसे बड़ी निकाय में साढ़े 40 फीसदी से भी कम लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में जिले की कुल आठ निकायों में 63.99 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार अनपरा और डाला समेत दस निकायों में चुनाव हुआ है। मतदान के शुरुआती दौर में मतदाताओं का उत्साह देखकर लग रहा था कि निकायों में पिछली बार का रिकार्ड भी टूट जाएगा, लेकिन देर शाम आए फाइनल आंकड़े निराशाजनक रहे। सिर्फ घोरावल, चुर्क-घुर्मा और ओबरा नगर पंचायत ही वर्ष 2017 के आंकड़े को पीछे छोड़ सके। अन्य सभी निकायों में मतदान पिछली बार से भी कम हुआ है। हालांकि इसके पीछे मतदाता सूची की खामियों और प्रतिकूल मौसम को कारण बताया जा रहा है। वर्ष 2017 का चुनाव नवंबर में हुआ था। तब मौसम अनुकूल होने से पूरे दिन लोग बूथों पर डटकर वोट देते रहे। इस बार जेठ के महीने में तीखी धूप और बेतहाशा गर्मी के कारण मतदाता दोपहर बाद घरों से कम ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें