बभनी स्थित एक गैस एजेंसी पर प्रदर्शन ग्रामीण।
- फोटो : SONBHADRA
बभनी। एक गैस एजेंसी संचालक पर घटतौली का आरोप लगाते हुए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में स्थित एजेंसी कार्यालय पर ग्रामीणों के साथ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एजेंसी संचालक के खिलाफ जमकरक नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का आरोप था कि उपभोक्ताओं से प्रति सिलिंडर 10 से 15 रुपये अधिक वसूला जा रहा। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान भाजयुमो की मंडल इकाई के अध्यक्ष सुधीर पांडेय, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा के अलावा ग्रामीण महेन्द्र कुमार, राजू, राकेश, बबलू, मोहन, कयूम, मैनेजर, राजेश आदि मौजूद थे।