फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4773 परिवारों को बांटी गई घरौनी

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में घरौनी का प्रमाण पत्र वितरण कर लाभार्थियों के साथ डीएम टीके शिबू। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी में पीएम मोदी की ओर से घरौनी वितरण का जिले में सजीव प्रसारण किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डीएम शिबू के निर्देशन में प्रशासनिक अफसरों ने स्वामित्व योजना के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल गांवों के लाभार्थियों को घरौनी प्रदान की। डीएम टीके शिबू ने मालिकाना हक पाने वालों को बधाई दी। बताया कि जिले में कुल 1441 राजस्व ग्रामों के सापेक्ष शासन की ओर से 1421 ग्रामों को ड्रोन सर्वेक्षण के लिए अधिसूचित किया गया है। वास्तविक रूप से ड्रोन सर्वेक्षण किये जाने वाले ग्रामों की संख्या-1131 है। तहसील राबर्ट्सगंज में 534, तहसील दुद्धी में 211, तहसील घोरावल में 277 और तहसील ओबरा में 109 ग्राम हैं। तहसील दुद्धी, घोरावल व राबर्ट्सगंज में ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। तहसील ओबरा में भी 77 ग्रामों का ड्रोन सर्वेक्षण हो चुका है। अब मात्र 32 ग्राम अवशेष हैं। पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुल 11 ग्रामों की घरौनियों का वितरण 11 अक्टूबर 2020 को ही किया जा चुका है। बृहस्पतिवार को कुल 268 ग्राम के 4773 व्यक्तियों को घरौनी प्रदान की गई। इस मौके पर एडीएम वित्त राकेश सिंह, एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे। दुद्धी: तहसील परिसर में विधायक हरिराम चेरो व एसडीएम रमेश कुमार की उपस्थिति में घरौनी वितरित की गई। विधायक ने इसे स्वामित्व विवाद के समाधान में अहम बताया। कार्यक्रम में तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें