फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शीघ्र कराएं विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का पुनर्निर्माण

विज्ञापन
बीआरसी बभनी पर धरना पर बैठे भाकपा व ग्रामीण। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बभनी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सोनभद्र जिला काउंसिल और स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ग्राम पंचायत बरवा टोला (क) के सालेनाग टोला में ध्वस्त प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की। बभनी क्षेत्र के सालेनाग टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का जर्जर भवन तीन वर्ष पूर्व विभाग ने ध्वस्त कर दिया था। इसका निर्माण अब तक नहीं किया गया है। विद्यालय भवन के अभाव में क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र न होने से छोटे बच्चों और पात्र लाभार्थियों को संबंधित सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को तीन-चार वर्षों से शिक्षा और आंगनबाड़ी की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। यह स्थिति चिंताजनक है। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया है लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव आरके शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान धनुक पनिका, बसावन गुप्ता, अमरनाथ, द्वारिका चंद्रवंशी, अकबर गोड़, नागेंद्र कुमार, राजाराम, हरिप्रसाद, फूलबसिया, फूलमती, रीतू, सुमनदेवी, मानमती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें