फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महाप्रबंधक ने चोपन-चुनार रेलखंड का निरीक्षण किया, फुट ओवरब्रिज जल्द पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
सोनभद्र रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम नरेश पाल सिंह। स्रोत रेलवे विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने बुधवार को प्रयागराज-चुनार-चोपन रेलखंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चुर्क, सोनभद्र, सक्तेशगढ़ और चुनार स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति देखी। सोनभद्र स्टेशन पर निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक ने यात्रियों की सुविधा, रेल परिचालन की संरक्षा और भविष्य की जरूरतों पर जोर दिया। उन्होंने रेलपथ, ओएचई, सिग्नलिंग, पुल-पुलियों और समपार फाटकों की स्थिति का भी जायजा लिया। अधिकारियों को रेल सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजामों का नियमित निरीक्षण व अनुरक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके बाद, उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल और अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्माणाधीन व प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने और उन्हें समय से पूरा करने पर बल दिया गया। सक्तेशगढ़ स्टेशन के पुराने भवन का भी निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक ने इसके आवश्यक मरम्मत और सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। भवन को उपयोग के योग्य बनाने के लिए जल्द कार्रवाई पूरी करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और संरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान रेल परिचालन की दक्षता बढ़ाने और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें