फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री परिवार ने वितरित किया वस्त्र व अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। होली पर्व के मद्देनजर बृहस्पतिवार को ओबरा नगर से सुदूर रेणुकापार के प्राथमिक विद्यालय आकाशपानी पर अखिल विश्व गायत्री परिवार नगर इकाई ओबरा के पदाधिकारियों व समाजसेवीयों ने वहां जाकर लगभग 300 रहवासियों को खाद्यान्न सामग्री, साड़ी, पिचकारी, रंग गुलाल व साबुन बांटा। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे गायत्री परिवार ओबरा के मुख्य ट्रस्टी मनमोहन शुक्ला ने कहा कि सदैव की भांति इस वर्ष भी यह संस्था होली के पर्व पर रहवासियों को रंग, गुलाल, पिचकारी साड़ी व खाद्यान्न सामग्री अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बांट रही है ताकि यहां के रहवासी भी होली पर्व पर खुशियां बांटते हुए हर्षोल्लास से मना सकें। साथ ही श्री शुक्ला ने कहा कि समय समय पर फिर यह संस्था सहयोग के लिए तत्पर रहेगी। कार्यक्रम के सफलता हेतु डॉ. आरके गुप्ता, सुशील कुमार राय, लीलावती सिंह, रमेश वैश्य, रमेश सिंह यादव आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें