फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रक में चावल की बोरियों के नीचे छिपा था एक करोड़ का गांजा11.95 क्विंटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार की देर शाम पुलिस ने डीसीएम ट्रक से 10 क्विंटल गांजा बरामद किया।
विज्ञापन

यह गांजा ट्रक पर चावल से भरी बोरियों के बीच 40 बोरों में छिपाया गया था। इसे ओडिशा से उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था।
चालक मौके से फरार हो गया। बरामद ट्रक सहित गांजा की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम रजखड़ गांव स्थित कोतवाली थाना के सामने वाहन चेक कर रही थी।
वहां उनकी नजर काफी देर से एक होटल पर खड़े डीसीएम ट्रक पर पड़ी। पुलिस ने होटल संचालक से पूछा तो जानकारी हुई कि ट्रक घंटों से यहीं खड़ा है।
मामला संदेहास्पद लगने पर पुलिस ने ट्रक के भीतर चेक किया तो चावल से भरे बोरियों के बीच मे गांजे की सुगंध आने लगी।
झारखंड के नंबर की इस ट्रक पर कुल 40 बोरियों में 10 क्विंटल अवैध गांजा (कीमत लगभग एक करोड़ रुपये) लदा था।
अन्य कुल 276 बोरियों में 81 क्विंटल 90 किलो चावल निकला। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, एसएसआई सुरेश चंद्र द्विवेदी, एसआई मिठ्ठू प्रसाद, रामसजीवन, राजेश पांडेय, हेड कांस्टेबल अशोक सिंह यादव, अजय कुमार यादव, अमरजीत कुमार, सीताराम यादव, राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें