फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन पुलिस के हत्थे चढ़े चार गांजा तस्करों से मिली जानकारी के बाद पुलिस की तीन टीमें उनके साथियो़ं को पकडने में जुट गई हैं। मंगलवार की रात पुलिस ने उरमौरा, लोढ़ी समेत कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस तस्करों के संपर्क में रहने वालों की कुंडली तैयार करने में जुट गई हैं। मंगलवार को चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा मोड़ के पास घेराबंदी कर पुलिस ने ट्रक से 125 पैकेट में छिपा कर रखे गए छह क्विंटल दस किग्रा गांजा बरामद किया था। दौरान पकड़े गए प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के पुरेगोबई गांव निवासी अबरार, पकड़लौर भीटी निवासी दिनेश कुमार यादव, बनकट बरोत निवासी राधेश्याम यादव और वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाबतपुर निवासी अर्जुन सिंह ने पुलिस को कारोबार में लिप्त कई लोगों के बारे मेें अहम जानकारी दी है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अमित त्रिपाठी और सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह के नेतृत्व में बुधवार को भी तीनों टीमें अलग-अलग स्थानों पर गांजा, हेराइन और नकली शराब बेचने वालों की तलाश में जुटी रहीं। एसपी का कहना है कि अवैध ढंग से मादक पदार्थ बेचने और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें