सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के खुटहनिया गांव में सोमवार को घोरावल एसडीएम श्याम प्रताप सिंह की मौजूदगी में रामपुर बरकोनिया थाने की फोर्स ने गैंगस्टर के आरोपी की जमीन कुर्क की। जमीन की कीमत दो करोड़ 04 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।थाना रामपुर बरकोनिया के एसओ रामदरश ने बताया कि गांव निवासी शेर खान के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। डीएम के आदेश और एसपी के निर्देश पर सोमवार को आरोपी की संपत्ति कुर्क की गई। बताया कि शेर खान ने अपराध करके अर्जित अवैध धन से ग्राम खुटहनिया थाना करमा में जमीन खरीदी थी। इसे जब्त कर तहसील प्रशासन की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।