फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन दरोगा से दुर्व्यवहार करने में आरोपियों पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। वन दरोगा को असलहा सटाकर दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में चोपन थाने की पुलिस ने मंगलवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच पुलिस सभी सातों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई में जुट गई है। ज्ञात हो, अवैध बालू खनन व परिवहन रोकने पर कुछ दिन पहले वन दरोगा को असलहा सटाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया था। डीएफओ व एसपी के बीच हुई बातचीत के बाद वन दरोगा की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर चोपन थाने में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। चोपन थाना प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि वन दरोगा के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के मामले में सभी सात आरोपियों को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। पकड़े गए लोगों में पटवध निवासी सूरज पांडेय, आलोक, शिवशंकर जायसवाल, संदीप दुबे, बृजेश पांडेय, मंगल चेरो व नंदू चेरो शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की प्रक्रिया शुरू करने की हिदायत दी गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सभी सातों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड निकलवाए जा रहे हैं। जल्द ही सभी के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई कर दी जाएगी। खनन व अन्य बड़े आपराधिक मामलों में आरोपी अन्य लोगों के भी आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें