फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गैंग लीडर समेत चार पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर (सोनभद्र)। ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयला चोरी के मामले में वांछित गिरोह के मुखिया समेत चार पर पुलिस ने गैंगस्टर के तहत बुधवार को केस दर्ज कर लिया। इस कार्रवाई से कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई। मामला एनसीएल की बीना कोयला क्षेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जून 2022 में कोयला चोरी की शिकायत मिली। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने कोयला भरने के लिए ट्रकों पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया। खदान क्षेत्र से बाहर निकलने पर वाहन का नंबर प्लेट बदल कर कोयला कहीं और बेच दिया। पिछले साल इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस भी चकरा गई। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। इस मामले में एक संगठित गिरोह की संलिप्तता सामने आई। इसी के बाद एसपी डॉ. यशवीर सिंह के आदेश पर सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में जांच शुरू की गई। जांच शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह की तरफ से की गई। इसके बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धोखाधड़ी करके कोयला चोरी करने वाले गैंग लीडर गुलशन उर्फ भोला यादव निवासी मलेवर थाना नौगढ़ चंदौली, इस गैंग के सदस्य जितेंद्र यादव निवासी बैरगाढ़ थाना चकरघट्टा चंदौली, अमित यादव उर्फ प्रिंस निवासी बाघी थाना नौगढ़ चंदौली एवं आशीष कुमार सिंह निवासी ग्राम नैपुराकला चौरामाता मंदिर के पास डाफी थाना लंका जनपद वाराणसी के उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आगे जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें