घोरावल तहसील क्षेत्र के शाहगंज थाना में वांछित गैंगस्टर के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि रायपुर थाना क्षेत्र के सोनवरसा सरईगढ़ निवासी प्रमोद यादव के खिलाफ शाहगंज थाना में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज था और लंबे समय से वांछित था। एसपी के निर्देश पर एवं एएसपी व सीओ के पर्यवेक्षण में रविवार सुबह रॉबर्ट्सगंज नगर के धर्मशाला चौराहे के पास से उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह, हेड कांस्टेबल श्रीकांत राय, ओमप्रकाश यादव, दीपा पासवान शामिल रहे।