फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोनार समाज के अध्यक्ष बने गणेश, महासचिव श्याम नारायण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सोनार समाज विकास एसोसिएशन राबर्ट्सगंज नगर कमेटी का चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से रामजानकारी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर गणेश सोनी और महासचिव पद के लिए श्याम नारायण सोनी को मनोनीत किया गया। वहीं कृष्णा सेठ को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

चयनित नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता एवं भाईचारा के लिए होली मिलन का आयोजन कराने का फैसला किया। चुनाव अधिकारी उमाशंकर सोनी की उपस्थिति में शांतिपूर्ण तरीके से हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए आलोक सेठ, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, अमित सोनी, दीपक सोनी,संयुक्त सचिव मुकेश सोनी, सचिव रामबाबू सोनी, विकास सोनी,राजन सोनी, संघटन सचिव पद पर राजू सोनी, राजेश सेठ, कन्हैया सोनी, राम प्यारे सोनी मनोनीत हुए। नगर संरक्षकगण में उमाशंकर सोनी, राजूप्रसाद सोनी (पूर्व अध्यक्ष ), मिठाई लाल सोनी, राम जी सोनी, गुलाब आदि मनोनीत हुए। प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर संजय, राजेश सोनी, रामप्यारे सोनी, दीपक सोनी, भरत सोनी, माधव सोनी, अरविंद सेठ, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें