चोपन। नगर पंचायत के प्रीतनगर में 30 हजार लीटर क्षमता की पानी टंकी का निर्माण होगा। इसके लिए सोमवार को चेयरमैन उस्मान अली ने भूमि पूजन किया। टंकी बनने के बाद गडईडीह पानी की किल्लत दूर हो जाएगी। चेयरमैन ने नगर के लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता में है। नगर पंचायत चोपन विकास की नई कहानी गढ़ेगा। पानी की टंकी बनने से लोगों को सहूलियत होगी। अधिशाषी अधिकारी देवहूति पांडेय ने बताया कि इस पानी टंकी के निर्माण से प्रीतनगर के गडहीडीह के हिस्से में पानी की समस्या समाप्त हो जाएगी। जल्द ही टंकी का निर्माण कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गांव के साथ साथ नगरों में भी शुद्ध जल उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिकेत निषाद, जीतू सिंह, रामपरीखा विश्वकर्मा, दिव्यविकाश सिंह, लिपिक अंकित पांडेय, कुशल सिंह, गणेश गौड़, फूलचंद चौधरी, सत्यप्रकाश तिवारी, सुखंभर गौड़, राजेंद्र अग्रहरी,अनीश अहमद, राधारमण पांडेय, नीरज जायसवाल आदि उपस्थित रहे।