फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट पुलिया के समीप बुधवार की भोर में घेराबंदी कर पुलिस ने मवेशियों से भरे दो पिकअप को पकड़ लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को सीज करते हुए फरार तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। भोर में करीब चार बजे फोर्स के साथ थानाध्यक्ष अभिनव वर्मा गश्त पर निकले थे। पकरहट पुल के पास एसओ ने रामगढ़ की ओर से खलियारी की तरफ से जा रही दो पिकअप को रोका। वाहन को खड़ा कर चालक और उसमें सवार सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को चेक किया तो उसमें 12 मवेशी मिले। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पिकअप को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। जांच करने पर पता चला है कि मवेशियों को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें