फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बैंक से लोन दिलाने के नाम पर ठगी, सगे भाइयों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/करमा। करमा थाना क्षेत्र के जड़ेरुआ निवासी जिउत की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सूर्यगंगा वाटिका निवासी सगे भाइयों हरिकेश चौबे और ऋषिकेश चौबे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बैंक से जमीन बंधक रखकर श्रीराम फाइनेंस से 10 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर बैनामा खर्च के नाम पर 12 हजार रुपये लिए गए। न्यायालय के आदेश पर करमा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र के अनुसार, जिउत वाराणसी में ई-रिक्शा चलाता है। छह जून 2025 की सुबह वह धर्मशाला चौक स्थित यूको बैंक शाखा के बाहर बैंक खुलने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान हरिकेश चौबे ने उससे बैंक के सामने खड़े होने का कारण पूछा। लोन की जानकारी लेने की बात बताने पर हरिकेश ने खुद को श्रीराम फाइनेंस का एजेंट बताते हुए 10 लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इसके लिए पत्नी के नाम जमीन का बैनामा कराने और खतौनी में उसका नाम दर्ज कराने को कहा गया। उनकी बात पर भरोसा कर जिउत ने गांव जाकर 20 हजार रुपये कर्ज लिया। बैनामा खर्च के लिए हरिकेश ने 12 हजार रुपये मांगे, जो उसने दे दिए। बैनामा के समय शुल्क जमा करने को कहने पर हरिकेश ने इन्कार कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज का आरोप है। जिउत के अनुसार, पुलिस से शिकायत के बाद हरिकेश अपने भाई ऋषिकेश के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। करमा थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें