फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सस्ता सामान दिलाने के नाम पर 50 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक व्यवसायी से 50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सजौर निवासी विजय कृष्ण ने साइबर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में ठगी का आरोप लगाया है। बताया कि दुकान के लिए सस्ता सामान उपलब्ध कराने के लिए एक व्यक्ति ने उनके बेटे के मोबाइल पर फोन किया। सामान की लिस्ट जारी कर 50.44 लाख रुपये एक्सिस बैंक की शाखा भिवंडी महाराष्ट्र में जमा करा लिए। बोला कि सामान कोरियर से भेज दिया गया है। इसके बाद 18 अक्तूबर से उसने बातचीत बंद कर दी है। उनको सामान भी नहीं मिला है। पुलिस ने 50 लाख की ठगी मामले में आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें