फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एनटीपीसी शक्तिनगर परियोजना में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को जालसाज ने करीब साढ़े पांच लाख रुपये ऐंठने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी भी उपलब्ध करा दिया। युवक जब नौकरी ज्वाइन करने एनटीपीसी पहुंचा तो फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव निवासी आलोक कुमार ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी एक व्यक्ति ने एनटीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख 48 हजार रुपये लिया था। जिसमें तीन लाख रुपये कैश और दो लाख 48 हजार रुपये गूगल पे दिया गया था।
पीड़ित का कहना है कि रुपये लेने वाले ने एनटीपीसी शक्तिनगर में नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र और आईडी दिया। जब वह अपना नियुक्ति पत्र और आईडी लेकर एनटीपीसी में गया तो पता चला कि फर्जी है। उसने फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले पर रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया तो उसने तीन लाख का चेक दिया और शेष रुपये कैश वापस करने की बात कहीं। बैंक में चेक लगाने पर बाउंस हो गया। अब विपक्षी फोन ही नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बाल मुकुंद मिश्र का कहना है कि पुलिस चौकी नई बाजार के प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। पुलिस पीड़ित से विपक्षी के बारे मेें जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें