फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता समेत चार पर धोखाधड़ी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सपा नेता सहित चार आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामला रियल इस्टेट कंपनी शाइन सिटी में निवेश व प्लाट से जुड़ा है।
विज्ञापन

एनसीएल खड़िया कॉलोनी निवासी जगदीश उपाध्याय ने अपने साथ हुई जालसाजी की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो तो उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। इसी आधार पर पुलिस ने सपा के एक नेता सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। कार्रवाई से संबंधितों की बेचैनी बढ़ गई है। आरोप के मुताबिक शाइन सिटी के नाम से आरोपियों ने लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित जगदीश उपाध्याय के मुताबिक कुलदीप केसरी, संदीप केसरी, शाइन सिटी का ब्रांच मैनेजर और सपा नेता जोंटी उर्फ सुरेंद्र यादव ने पैसे दोगुना करने का लालच देकर पांच लाख निवेश कराया। कहा था कि पैसे न चुकाने के एवज में न्यू साइन सेक्टर लखनऊ में जमीन का पट्टा मिलेगा। समय बीत जाने के बाद न दोगुना पैसा मिला और न ही जमीन हाथ लगी। इस मामले में सपा नेता जौंटी उर्फ सुरेंद्र यादव का कहना है कि शाइन सिटी जैसी किसी भी कंपनी में कार्यरत नहीं रहे हैं। उनके ऊपर दुर्भावनावश पैसा गबन का आरोप लगाया गया है। कुछ माह पूर्व मेरे दोस्तों ने आउटसोर्सिंग कंपनी में नौकरी लगाने के एवज में जगदीश उपाध्याय और उनके भांजे अमित मिश्रा को कई लाख रुपये दिए थे और नौकरी न दिला पाने के बाद पैसे हड़पने की शिकायत हम सभी ने शक्तिनगर थाने में की था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें