फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होंगी पीपरखाड़ की चार छात्राएं

विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के लिए चयनित छात्राएं व ​शिक्षक। -स्रोत:विभाग
विज्ञापन
सोनभद्र। गुजरात में 31 अक्तूबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 में सोनभद्र के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पीपरखाड़ की चार छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। जिला समाज कल्याण कार्यालय की ओर से कक्षा नौ की बिपाशा रानी, काजल, चंद्रकांता सिंह और ज्योति कुमारी का चयन किया गया है। उनके साथ टीजीटी विज्ञान शिक्षिका रितु शर्मा एस्कॉर्ट के रूप में रहेंगी। भारत सरकार के नक्सल मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छात्राओं के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिया आनंद ने चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए पूरे उत्साह, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परेड में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों में विद्यार्थियों की भागीदारी से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें