फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के झटके से चार लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव में सोमवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बारिश के दौरान तेज गरज चमक के बीच बिजली गिरी। उसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग झुलस गए। हीराचक गांव में शिव प्रसाद बियार (65), अपनी पत्नी शकुंतला (62) एवं बहू सुजांती (35) के साथ अपने कच्चे घर के बरामदे में बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से तीनों झुलस गए। वहीं थाना क्षेत्र के ही परासपानी गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी संजय कुमार (25) पुत्र राधेश्याम अपने घर के दरवाजे पर बैठकर झमाझम बरसात का लुफ्त उठा रहा था। तभी बिजली की चपेट में आकर बेहोश हो गया। सभी घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां तैनात चिकित्सक शाह आलम ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें