फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़त में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में मंगलवार को शाम के समय दो बाइको की आमने सामने हुई जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से उन पर सवार कुल चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जानकारी अनुसार मंगलवार शाम छह बजे एम्बुलेंस द्वारा चार घायल युवकों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में शामिल शिल्पी गांव के रहने वाले लल्लू (35) ने बताया कि वह गांव के ही राजबली (38) तथा तनगन (38) के साथ एक बाइक पर सवार होकर शिल्पी से कोरट जा रहे थे।वहीं दूसरे बाइक से कोरट निवासी ओमप्रकाश पाल (25) दवा लेकर अपने घर जा रहा था। कोरठ गांव मे किसी पुलिया के पास दोनो बाइकों की भिड़ंत हो गई।हादसे में सभी चारो युवक घायल हो गए। किसी ग्रामीण की सूचना पर एंबुलेंस से सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें