फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डॉक्टर पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल के तीन अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिरपालपुर निवासी विवाहिता ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2024 को मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के भट्टी दरवान निवासी जयप्रकाश से हुई थी। आरोप है कि ससुराल जाने के तीन महीने बाद ही कम दहेज लाने के ताने दिए जाने लगे। जब भी मायके के लोग उसे विदा कराने आते, तो कहा जाता कि जयप्रकाश डॉक्टर है और अच्छी कमाई करता है, लेकिन दहेज में कुछ नहीं दिया गया। आरोप है कि दो लाख रुपये लाने के बाद ही विदाई की बात कही जाती थी। विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। पति जयप्रकाश के अलावा सास अमरावती, ननद संध्या और देवर ओमप्रकाश भी उसे प्रताड़ित करने लगे। तहरीर में उसे कई बार दो-तीन दिन तक भूखा रखने का भी आरोप लगाया गया है। विवाहिता के मुताबिक, 19 अक्तूबर की सुबह लात-घूंसों और डंडे से उसकी पिटाई की गई। आरोप है कि कुल्हाड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया गया। किसी तरह उसने मायके में इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां दो महिलाओं के साथ ससुराल पहुंचीं। विवाहिता की हालत देखकर उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद विवाहिता को ससुराल से आने दिया गया। महिला थानाध्यक्ष रीता यादव के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें