दुद्धी पुलिस ने बकरी चोर गिरोह के चार सदस्यों को शुक्रवार को रजखड घाटी से गिरफ्तार कर लिया। उनके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बकरियों को बरामद किया।
कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि बीते कुछ महीनों से लगातार बकरी चोरी की घटना की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को कादल गांव निवासी दशई किसान ने बकरी चोरी की शिकायत किया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चोरी के बकरी के साथ डूमरडीहा गांव निवासी मंजूरशाह, दुद्धी कस्बा निवासी धीरज कुमार, चिंटू, व दिघुल गांव निवासी कलीमुल्ला को धर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।