फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग का फोरलेन निर्माण : एलाइनमेंट मंजूर, डीपीआर सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) के फोरलेन निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। झारखंड सीमा पर स्थित विंढमगंज से मध्य प्रदेश सीमा तक लगभग 90 किलोमीटर मार्ग के एलाइनमेंट को स्वीकृति मिल गई है, जिसके बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। राजस्थान की कार्यदायी संस्था थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जयपुर की टीम ने 22 सितंबर से अनपरा की ओर से सर्वे का कार्य शुरू किया है। इस फोरलेन परियोजना के तहत अनपरा, रेणुकूट और दुद्धी सहित चार स्थानों पर बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, तीन बड़े सेतु और 187 से अधिक पुलियों का निर्माण भी योजना में शामिल है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस परियोजना पर लगभग चार से पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है। एनएच-39 सोनभद्र को झारखंड और मध्य प्रदेश से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। झारखंड और मध्य प्रदेश के हिस्से में राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण पहले ही पूरा हो चुका है। अब सोनभद्र के हिस्से में विंढमगंज से मध्य प्रदेश सीमा तक चौड़ीकरण का कार्य शेष है। शासन स्तर से एलाइनमेंट को मंजूरी मिलने के बाद, डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इस सर्वे में सड़क की चौड़ाई, बाईपास के स्थान, पुल-पुलिया, मोड़, आबादी और भूमि की स्थिति जैसे विभिन्न बिंदुओं का अध्ययन किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर ही परियोजना का विस्तृत खाका तैयार किया जाएगा।फोरलेन परियोजना के तहत अनपरा, रेणुकूट, दुद्धी और विंढमगंज के पास बाईपास का निर्माण प्रस्तावित है। इससे यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, रिहंद बांध के पास, कनहर नदी सहित तीन स्थानों पर बड़े सेतु और 187 से अधिक पुलियों के निर्माण का भी प्रस्ताव है। डीपीआर सर्वे में इन संरचनाओं की आवश्यकता और निर्माण की विस्तृत योजना का आकलन किया जा रहा है। डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी राजस्थान की थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जयपुर को सौंपी गई है। कंपनी को लगभग तीन महीने के भीतर डीपीआर तैयार कर शासन को देनी है। डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की अगली प्रक्रियाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें