। धोखे में रखकर शादी और उसके बाद दहेज के लिए उत्पीड़न से तंग विवाहिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उरमौरा गांव निवासी रितु पांडेय पुत्री अशोक पाठक ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि जुलाई 2021 में उसकी शादी कटरा कोतवाली क्षेत्र के तेलियागंज निवासी शिवेंदु पांडेय पुत्र प्रेम शंकर से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पति, सास और ननद की ओर से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी में चार पहिया वाहन के लिए दस लाख और 15 लाख रुपये नकदी तिलक के साथ ही लाखों के गहने दिए गए। इसके बावजूद ससुराल वालों की ओर से आठ लाख रुपये की मांग की जाने लगी।बताया कि एक ऑनलाइन बेवसाइट के माध्यम से उनकी शादी तय हुई थी। इस पर उसके पति की ओर से गलत जानकारी साझा की गई थी।
विवाहिता ने पति के साथ ही ससुराल के अन्य सदस्यों पर मारपीट, प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोप लगाया है। सदर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति शिवेंदु पांडेय, सास कुमकुम देवी, ससुर प्रेम शंकर पांडेय और ननद शिवांगी पांडेय पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।