फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चार दिन झमाझम बारिश, फिर भी सोनभद्र में मानक से 15 प्रतिशत कम बारिश, जौनपुर में हालात सबसे खराब

विज्ञापन
दुद्धी में कनहर बांध में जलस्तर बढ़ने के बाद फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है। बांध का ड्रोन दृश
विज्ञापन
सोनभद्र। वाराणसी क्षेत्र के कई जिलों के लिए सावन का मौसम निराश करने वाला रहा है। पिछले चार दिनों की अच्छी बारिश के चलते सोनभद्र सहित कई जिलों में बारिश के आंकड़ों में सुधार आया है लेकिन अभी भी आंकड़ा मानक (कोटा) के मुकाबले 15 फीसदी कम बना हुआ है। जौनपुर, मऊ, भदोही में हालात सबसे खराब हैं। यहां 65-66 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है। चंदौली, आजमगढ़ और गाजीपुर में भी हालात चिंताजनक है। वाराणसी में बारिश का आंकड़ा मानक से 25 फीसदी कम दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि आजमगढ़ में 36 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। यहां पहली जून से 20 अगस्त के बीच सामान्य मानक के मुकाबले 569.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 363.4 मिमी बरसात ही दर्ज हो पाई है। बलिया में 20 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। यहां 501.2 मिमी के मुकाबले 398.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है। चंदौली में 44 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। यहां मानक 502 मिमी के मुकाबले 282.5 किमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भदोही में बारिश के सीजन का ढाई माह गुजरने के बाद भी महज 191.8 मिमी वर्षा ही दर्ज हो सकी है। मानक के मुताबिक यहां बृहस्पतिवार की सुबह तक तक 551.2 मिमी बरसात रिकॉर्ड हो जानी चाहिए थी। यहां बारिश में 65 फीसद की कमी दर्ज की गई है। इसी तरह जौनपुर में सावन का मौसम निराश करने वाला रहा है। जुलाई में यहां की स्थिति भदोही से अच्छी थी लेकिन अगस्त में यह वाराणसी क्षेत्र का सबसे कम बारिश वाला जिला बन गया। यहां 479.8 मिमी मानक के मुकाबले महज 161.1 मिमी बारिश दर्ज हो पाई है। इसके चलते जुलाई में अब तक 66 फीसजी कम बरसात रिकॉर्ड हुई है। मऊ के भी हालात खराब हैं। यहां 20 मई तक मानक बारिश 541 मिमी के मुकाबले महज 185.5 मिमी आंकड़ा (66 फीसदी) दर्ज हो सका है। गाजीपुर में 529.2 मिमी के मुकाबले 321.6 मिमी (39 फीसद कम) और वाराणसी में 533.6 मिमी के मुकाबले 400.5 मिमी (25 फीसदी कम) बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। सोनभद्र में चार दिन से अच्छी बारिश के बाद भी सीजन की कुल बारिश का आंकड़ा मानक बारिश के मुकाबले 15 फीसद कम बना हुआ है। यहां 20 अगस्त तक 600.9 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी लेकिन यह आंकड़ा अब तक 510.9 मिमी ही पहुंच पाया है। मिर्जापुर ही एक ऐसा जिला है, जहां बारिश का आंकड़ा मानक से भी तीन फीसदी ज्यादा दर्ज हो चुका है। यहां पहली जून से 20 अगस्त तक औसत मानक बारिश का आंकड़ा 600.4 मिमी है। भारतीय मौसम विभाग की तरफ से दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक यह 619.3 मिमी पर पहुंच गया है जो मानक से तीन प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें