फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: परिवार परामर्श शिविर में चार मामलों की सुनवाई, दो में सुलह

विज्ञापन
परिवार परामर्श ​शिविर में सुनवाई करती महिला थाना प्रभारी। स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज स्थित महिला थाना परिसर में रविवार को परिवार परामर्श शिविर का आयोजन केंद्र किया गया। शिविर में कुल चार प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें से दो मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने पर सुलह-समझौता करा दिया गया। वहीं शेष दो प्रार्थना पत्रों में दोनों पक्षों को अगली तिथि दी गई है, ताकि आगे की सुनवाई में समाधान निकाला जा सके। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने बताया कि प्रत्येक रविवार को थाना परिसर में परिवार परामर्श शिविर का आयोजन होगा है। इसका उद्देश्य पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद और समझदारी के जरिए सुलझाना है, जिससे परिवार टूटने से बच सकें और सामाजिक सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें