नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करते पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा।
सोनभद्र। पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनाव की तैयारियों और सोनभद्र से जुड़े जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने लगातार जनता के बीच रहने और जनसेवा के कार्यों को गति देने का संदेश दिया। साथ ही आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने पर भी जोर दिया। पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि गृह मंत्री को सोनभद्र की विभिन्न जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। क्षेत्र में संगठन की ओर से किए जा रहे कार्यों और आगामी चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हैं।