चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओ को संबोधित करते पूर्व विधायक सुनील या?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। ओबरा के पूर्व विधायक सुनील सिंह यादव बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए हैं। वृहस्पतिवार को जिले में प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया। इस दौरान कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें पूर्व विधायक सुनील ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जाएगा। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय यादव और संचालन महासचिव सईद कुरैशी ने किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, श्याम बिहारी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष निर्मल चेरो, रामप्यारे सिंह पटेल, विजय शंकर जायसवाल, सुरेश यादव, रमेश वर्मा, हिदायत उल्ला खान, मुनीर अहमद, रामकिशन यादव, रामचंद्र यादव, सुधा सिंह, कुमारी मंदाकिनी पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।