फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर पूर्व प्रधान की मौत, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
शक्तिनगर वाराणसी मार्ग मधुपुर में सड़क हादसा के बाद चक्का जाम करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर कस्बे में बुधवार को ट्रक से कुचलकर भवानीपुर गांव के पूर्व प्रधान नर्वदा पासवान (65) की मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो भीड़ ने रोक दिया और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। डेढ़ घंटे बाद कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय के समझाने पर लोग शांत हुए और जाम खत्म किया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे मधुपुर में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित चंद्र गुप्त मौर्य इंटर कालेज तिराहे के समीप भवानीपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान नर्वदा पासवान (65) निवासी भवानीपुर सड़क पार कर रहे थे। उसी वक्त राबर्ट्सगंज की तरफ से अहरौरा की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक नर्वदा को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में घायल पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस चौकी सुकृत की फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को लेने का प्रयास किया तो लोगों ने रोक दिया। लोगों का कहना था कि जब तक उच्चाधिकारी नहीं आएंगे और मृतक के परिवार के लोगों मुआवजा व दुर्घटना करने वाले ट्रक व उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन नहीं देंगे तब तक शव को नहीं जाने दिया जाएगा। उधर हादसे की खबर मिलते ही फोर्स के साथ कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करने और मृतक के आश्रितों को संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर नियमानुसार मुआवजा दिलाने आदि का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कोतवाल को जाम को समाप्त कराने में कड़ी मशक्कत करने पड़ी। कोतवाल ने कहा कि शव का पीएम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें