फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित रहने के लिए नियम पालन करें

Thu, 02 Nov 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य,
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में यातायात विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा चुनौतियां एवं निवारण के उपाय विषय पर निबंध लेखन एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजयी छात्र-छात्राओं को एआरटीओ अवधेश कुमार एवं एसपी सिंह के जरिए पुरस्कृत किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन अवधेश कुमार ने सड़क-सुरक्षा से संबंधित नियमों को बताते हुए कहा कि आजकल सड़कों पर संसाधनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे में सतर्कता एवं सड़कों पर लगे सचेतक चिन्हों की जानकारी आवश्यक है। एसपी सिंह ने अध्यापकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आपके माध्यम से छात्र और छात्राओं  एवं उनके माध्यम से अभिभावकों एवं अन्य जनमानस को जागरूक किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करते हुए न केवल हम अपने जीवन, बल्कि दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें