फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्ट्रीट लाइट से राेशन हुआ फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अयोध्या में रामलला के आगमन की पूर्व संध्या पर नगर का फ्लाईओवर रोशनी से जगमगा उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, विधायक भूपेश चौबे और डीएम चंद्र विजय सिंह ने बटन दबाकर फ्लाईओवर पर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया। फ्लाईओवर बनने के बाद से ही लोग इस पर लाइट लगाने की मांग कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हुआ है। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से नगर क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लगाए गए स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन सोमवार को होगा।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर के मध्य वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर अरसे से स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा के मद्देनजर जाली लगाने की मांग की जा रही थी। फ्लाईओवर पर खतरनाक मोड़ पर जाली लगाने का काम पहले हो गया था। इसी माह स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू हुआ, जिसका काम पूर्ण कर लिया गया है। अयोध्या में रामलला के आगमन के अवसर पर फ्लाईओवर पर लगे स्ट्रीट लाइट का रविवार को उद्घाटन किया गया। तीन किमी लंबे फ्लाईओवर पर कुल 100 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। वहीं, नगर पालिका प्रशासन की तरफ से कीर्तिपॉली हॉस्पिटल से लोढ़ी तक लगे स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन सोमवार को नगर पालिका की चेयरमैन रूबी प्रसाद समेत अन्य अतिथि करेंगे। इस मौके पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत राव, विकास मिश्रा, गौरव शुक्ला, संजू श्रीवास्तव, शिवम राजपुत, जवाहर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें