फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीडितो को नही मिल रही सरकारी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। विकास खंड करमा के करकी गांव में राजस्व गांव रजखड़ वासियों को बाढ़ के बाद अब तक सरकारी मदद नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश में कई गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। इसमें सरकारी सहायता और डीडीटी छिड़काव की बात हुई थी। इसके बाद भी रजखड़ निवासियों को अब तक शासन से कोई राहत नहीं मिली है। ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों को अभी तक कोई मुआवजा नहीं मिला है। बाढ़ के बाद गांव में डीडीटी का छिड़काव भी नही हुआ। प्रधान व ग्रामीणों ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए डीडीटी का छिड़काव व अन्य उचित सहायता की मांग की है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय लेखपाल अलका विश्कर्मा ने बताया कि जो भी स्थिति है उसके लिए उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। सुविधा आने पर सहायता दी जाएगी और डीडीटी का छिड़काव स्वास्थ्य विभाग से होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें