फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से राहत के लिए प्रशासन ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बरसात के मौसम में हर वर्ष नदियों में उफान आता है। इस बार भी हो रही अच्छी बारिश से बाढ़ आने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री मुहैया कराने के लिए प्रशासन ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रत्येक परिवार को शासन से निर्धारित खाद्यान्न देने के लिए तैयारी की जा रही है। अपर जिलाधिकारी एवं बाढ़, राहत प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बाढ़ में राहत के लिए राहत पैकेट वितरित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई गई है। जिले में हर वर्ष नदियों में पानी बढ़ने से बाढ़ आती है। सोन नदी, बेलन नदी, बिजुल नदी, कनहर नदी, लउवा नदी, बकहर, रेणु समेत तमाम नदियां जिले में हैं। बारिश के दिनों में अक्सर इन नदियों में उफान आता है जिससे आसपास के गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैं। जिले में 101 गांव बाढ़ से प्रभावित होते हैैं, जहां राहत एवं बचाव कार्य के लिए 19 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई है। बाढ़ आने से तमाम लोगों के घर पानी में डूब जाते हैं। इससे राशन आदि खराब हो जाते हैं। बाढ़ में फसलें भी डूब जाती हैं। बाढ़ आने पर प्रभावित लोगों को विभिन्न विद्यालयों व अन्य स्थानों पर शरण दिया जाता है। प्रशासन ने संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले प्रत्येक परिवार को राहत खाद्यान्न किट देने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि राहत किट दिये जाने को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा। बता दें कि इस बार जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे तमाम क्षेत्रों के बाढ़ से जल्द ही प्रभावित होने की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें