फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तहसीलों में शिकायतों की भरमार, निस्तारण की सुस्त रफ्तार

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियाद लगाते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जुलाई का पहला संपूर्ण समाधान दिवस इस बार सोमवार को आयोजित किया गया। चारों तहसीलों में कुल 337 शिकायतें मिलीं। बारिश के बावजूद तहसीलों में पहुंचे सिर्फ 27 फरियादियों को ही मौके पर निस्तारण मिल सका। अन्य 310 शिकायतें संबंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की हिदायत के साथ सौंप दी गई। रॉबर्ट्सगंज तहसील में उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 36 शिकायतें आईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां भूमि विवाद, बिजली, पेयजल, अतिक्रमण से जुड़े मामले अधिक रहे। घोरावल तहसील में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी ने 97 शिकायतें सुनीं और आठ मामलों का तत्काल निस्तारण कराया। ओबरा तहसील में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शिकायतें सुनीं। यहां 119 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें छह का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें