फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच पांच गोदामों पर छापा

विज्ञापन
दुद्धी में चीनी गोदामों का निरीक्षण करते तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए शनिवार को तहसील प्रशासन ने दुद्धी कस्बे के पांच प्रतिष्ठित व्यापारियों के गोदामों का निरीक्षण किया। तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मची रही। तहसीलदार ने बताया कि पांचों गोदामों में करीब 1500 बोरी चीनी मिली है। टीम ने चीनी के भंडारण और खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने टीम के समक्ष बिल और जीएसटी से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किया। तहसील प्रशासन ने सभी व्यापारियों को जीएसटी बिल के साथ संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार ने बताया कि चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जांच और छापेमारी की जा रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर परवेज अंसारी, लेखपाल विशाल वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें