फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ओबरा तापीय परियोजना की पांच इकाइयां बंद, बिजली उत्पादन ठप

विज्ञापन
ओबरा थर्मल पावर प्लांट।
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। प्रदेश में मौसम बदलने से बिजली की मांग में कमी आई है। इसके चलते ओबरा बी तापीय परियोजना की पांच इकाइयां बंद हो गई हैं। इससे परियोजना से बिजली उत्पादन शून्य हो गया है। प्रबंधन ने तीन इकाइयों को रिजर्व शट डाउन मोड पर रखा है। दो इकाइयां तकनीकी खराबी के कारण बंद हुई हैं। 200 मेगावाट क्षमता वाली 10वीं इकाई शुक्रवार रात 8 बजकर 04 मिनट पर बंद हुई। इसका कारण कंडेंसर वैक्यूम कम होना था। 200 मेगावाट क्षमता वाली 9वीं इकाई शनिवार तड़के 4 बजकर 16 मिनट पर बंद हुई। यह ब्वॉयलर ट्यूब लीकेज के कारण बंद हुई। शनिवार दोपहर 1.45 से 2.12 बजे के बीच तीनों उत्पादनरत इकाइयों को रिजर्व शट डाउन मोड पर डाला गया। इन इकाइयों को रिजर्व मोड पर रखने का मुख्य कारण बिजली आयात के करार हैं। सरकार और बिजली प्रबंधन ने निजी व केंद्रीय क्षेत्रों से ये करार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें