फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तियरा स्टेडियम में पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले में जगह-जगह योग शिविर आयोजित होंगे। विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम तियरा में पांच हजार लोग एक साथ योग करेंगे। प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा मंडी समिति, बार सभागार, शिवाजी पार्क सहित सभी तहसील, ब्लॉक स्तर पर भी लोग सामूहिक रूप से योग करेंगे। इसकी तैयारियां बुधवार को पूरी कर ली गई। इस बार योग दिवस की थीम ‘योग स्वयं एवं समाज के लिए’ है।
इसे साकार करने के लिए पिछले एक सप्ताह से अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी शिविर जारी रहा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने बताया कि जनपद स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को सुबह 06 बजे विशिष्ट स्टेडियम तियरा में होगा।
विज्ञापन

इसमें प्रभारी मंत्री के अलावा सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे। ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम में सभी ब्लाक परिसर में नामित योग प्रशिक्षकों की ओर से सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। जिलाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। सीडीओ सौरभ गंगवार ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें