चोपन रेलवे स्टेशन से रवाना होते हजयात्री।स्रोत स्वयं
चोपन। स्थानीय रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार की शाम को पांच जायरीन हज यात्रा पर रवाना हुए। उन्हें परिजनों ने विदाई दी। हज यात्रा पर जाने वालों में मो.अशफाक अहमद, मो.वाहिद खान, अकबरी खातुन, अरबाब अली शाद और रकबत अली शाद शामिल हैं। सभी जायरीन चोपन रेलवे स्टेशन से त्रिवेणी एक्सप्रेस से लखनऊ के लिए रवाना हुए। लखनऊ एयरपोर्ट होते हुए वह सऊदी अरब जाएंगे। हाजी वकील अहमद ने बताया कि जीवन में यह मौका जब भी मिलता है तो खुशी का सबब माना जाता है। इस मौके पर रिजवान अहमद, सुफियान अहमद, मुराद अहमद, निखिल राय, वाहिद, औरंगजेब, हनीफ कासीफ अहमद आदि रेलवे स्टेशन चोपन पर हज करने जाने वाले जायरीनों को फूल माला पहनाकर विदा किया।