फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौकशी में प्रधान समेत पांच लोगों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाखाड़ से जीत के जश्न में प्रतिबंधित मांस की दावत देना प्रधान और चार समर्थकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों का शनिवार को चालान कर दिया। पुलिस ने इस मामले में नवनिर्वाचित प्रधान रुक्मुद्दीन पुत्र मुकद्दस अली, अकरम पुत्र जमालुद्दीन, साहेबजान पुत्र स्व. दाउद अली, नजमुल हसन पुत्र ईसराइल, रहीश पुत्र परी मुहम्मद सभी निवासी बरवाखाड को गिरफ्तार कर शनिवार को सुबह जेल भेज दिया। एसआई सुनील दीक्षित ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि में बरवाखाड़ के खुरधन पहाड़ी के पास रात्रि में अकरम के घर में गोवध करने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मांस समेत काटने का औजार व चार लोगों को मौके से ही गिरफ्तार किया गया था। पूछने पर पता चला कि नवनिर्वाचित प्रधान के कहने पर पार्टी मनाने की तैयारी चल रही थी, जिसमें कुछ देर बाद प्रधान रुक्मुद्दीन को भी गिरफ्तार कर सभी को गौवंश व पशु क्रुरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें