फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। वह जालसाजी कर लोगों को फोन व मैसेज कर उनके खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करते थे। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

वाराणसी के पांडेयपुर निवासी अरविंद बरनवाल का खाता अर्दली बाजार स्थित एसबीआई शाखा में है। अरविंद नेट बैंकिंग से लेन-देन करते हैं। कोतवाली में दी तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर पिछले दिनों एक मैसेज आया। उसके पढ़ने के बाद एक काॅल आई और खाते से 74300 रुपये कट गए। जांच के बाद पता चला कि यह पैसा सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित शाखा में गया है। तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो बड़े मामले का खुलासा हुआ।
कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों का संबंध अंतरराज्यीय ठगी गिरोह से मिला। तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की सुबह म्योरपुर निवासी अशोक, सदर कोतवाली क्षेत्र के अरौली निवासी विजय, रौंप निवासी राकेश, चुर्क निवासी अभिषेक मौर्य और विवेक सिंह पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

एक दिन ही दिन में युवकों के खाते में आए लाखाें
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि चुर्क निवासी विवेक पूर्व में हिमाचल प्रदेश और गोवा में काम करने गया था। वहां वो ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के संपर्क में आ गया। वापस गांव लौटने पर चुर्क निवासी अभिषेक से संपर्क साधकर उसे अपने भरोसे में लेकर उसके खाते में पैसा भिजवाया। इसके बाद राकेश, विजय और अशोक को पैसा देकर अभिषेक ने उनका खाता एचडीएफसी बैंक की अलग-अलग शाखाओं में खोलवाया। इसके बाद उनके खाते से संबंधित पासबुक, एटीएम, चेक, पेनकार्ड सहित अन्य दस्तावेज विवेक ने ले लिए। कुछ दिन पूर्व एक ही दिन में राकेश, विजय और अशोक के खातों में काफी पैसे आ गए। एक आरोपी के खाते में 1.18 लाख, एक में करीब 90 हजार और एक में 25000 रुपये आए। उनके खाते में पैसा आने का क्रम जारी है। अब तक लाखों रुपये खाते में आ चुके हैं। कोतवाली पुलिस एक अन्य आरोपी की भी तलाश कर रही है, जिसके खाते में दस लाख से अधिक रुपये आए हैं। आरोपी विवेक को कम समय में अमीर बनने के सपने ने अपराध की दुनिया में ढकेल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें