सोनभद्र। जिले में मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। चोपन ब्लाक के बड़गांव गांव में मलेरिया के तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं करमा के भरकवाह गांव में भी मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। इन मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांवों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में भले ही मलेरिया के मामले कम आ रहे हैं, मगर जिले के अलग-अलग इलाकों में निजी अस्पतालों व क्लीनिक में मलेरिया पीड़ित उपचार करा रहे हैं।