फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच पुस्तकों का हुआ विमोचन, जैनुल आबदीन का हुआ सम्मान

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका सभागार में पुस्तक का विमोचन करते अतिथिगण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
असुविधा हिंदी साहित्यिक पत्रिका परिवार के तत्वावधान में रविवार को नगर पालिका परिषद सभागार में पांच पुस्तकों का विमोचन किया गया। इसमें प्रख्यात शायर मुनीर बख्स आलम की कृति हम रहें ना रहें का लोकार्पण हुआ। इसके साथ ही प्रथम आलम स्मृति सम्मान गाजीपुर से आये वरिष्ठ साहित्यकार शेख जैनुल आब्दीन को 11 हजार रुपये समेत स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार व शिक्षाविद डा. अर्जुनदास केशरी ने की। इस दौरान साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र धरती कथा व आदिवाशी पक्ष, अमरनाथ अजेय की पुस्तक लोक का आलोक व शहीद प्रबंधन ट्रस्ट करारी की तरफ से प्रकाशित डा. वीरेंद्र प्रकाश सिंगला की कृति प्रेरणा का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वी सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रदेव सिंह, महेशानंद भाई, नरेन्द्र नीरव, व्योमकेश शुक्ला, ओमप्रकाश पाठक ने संबोधित किया। इस मौके पर डा. कुसुमाकर व राम विलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें